रामगढ़, नवम्बर 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ इकाई ने भगवान वीर बिरसा मुंडा की जयंती और जनजाति गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुदीप कुमार महतो ने किया। सुबह कार्यकर्ता नगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए, जहाँ पारंपरिक वंदना और माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई। अबुआ दिसुम, अबुआ राज और धरती आबा अमर रहें के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता संघर्ष और सामाजिक चेतना के सशक्त प्रतीक थे। युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनजाति गौरव दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.