रांची, अगस्त 10 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज में भूगोल विभाग सत्र (2022-24) की छात्रा बबीता भेंगरा ने जून 2025 में आयोजित नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बबीता भेंगरा ने इस परीक्षा में जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई की है। भूगोल विषय में पूरे भारत में मात्र 22 विद्यार्थियों को सफलता मिली है, जिसमें से एक बबीता भी है। यह जानकारी बिरसा कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनंत राम ने दिया। उन्होंने बताया कि उसकी सफलता बिरसा कॉलेज के लिए बहुत ही गर्व की बात है। बबीता की इस सफलता के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ चंद्रकिशोर भगत, प्रो. सुशीला कुजूर, डॉ. रेशमा रेनी तोपनो, राजकुमार गुप्ता टोपनो सहित अन्य ने बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.