रांची, नवम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची का आठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 11 बजे से आयोजित है, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कृषि मंत्री, झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे करेंगे। समारोह में 1021 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातक स्तर पर सत्र 2019-20 और 2020-21 के विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। स्नातकोत्तर व पीएचडी स्तर पर भी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। पीएचडी में 22 व...