इटावा औरैया, नवम्बर 13 -- फोटो 3 बिरसामुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा मना रहीं है। इसी क्रम में गुरुवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। बिरसा मुंडा अमर रहें के जयकारे भी लगाए। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान जननायक थे। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन के माध्यम से आदिवासी समाज को संगठित किया और जनजागरण की अलख जगाई। बिरसा मुंडा का संघर्ष स्वराज, स्वदेशी और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। भाजपा के अभियान का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को जन जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.