जमशेदपुर, जनवरी 16 -- मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए बिरसानगर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन अपग्रेड होगा। जानकार बताते हैं कि स्वास्थ्य केंद्र के भवन में एक मंजिल बढ़ाने की योजना है। बताया जाता है कि बिरसानगर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी मरीज को रखने में दिक्कत होती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र के निवासियों को 24 घंटे प्रसव के साथ ही इमरजेंसी सुविधा मुहैया करना चाहता है। इससे अस्पताल में 10 बेड का वार्ड एवं विजिटर हॉल बनाने के साथ चिकित्सा सुविधा बढाए जाएंगी। इससे क्षेत्र के निवासियों को छोटी परेशानी पर एमजीएम या सदर अस्पताल नहीं जाना पड़े। इधर, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि बिरसानगर स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प करने के साथ ही चिकित्सा संसाधन बढ़ाने की तैयारी शुरू है। जानकार बताते है...