जमशेदपुर, फरवरी 8 -- बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह दुकान से उठते धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस आगजनी में करीब दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने तुरंत दुकान के संचालक राजू बेदी को घटना की जानकारी दी और साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में दुकान में रखा टेंट, पर्दे, कुर्सियां, सजावटी सामान समेत अन्य आवश्यक सामग्री इसकी चपेट में आ गई। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा...