जमशेदपुर, फरवरी 20 -- बिरसानगर में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। गौरतलब है कि लुपुंगडीह और नूतनडीह के बीच दीपक कुमार श्रीवास्तव नामक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना उस वक्त हुई, जब दीपक उक्त क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान घात लगाए अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...