जमशेदपुर, फरवरी 19 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह और नूतनडीह के बीच दीपक कुमार श्रीवास्तव नामक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना उस वक्त हुई जब दीपक उक्त क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.