हरिद्वार, मार्च 5 -- बिरला घाट के पीछे बंद पड़े पिंक वेंडिंग जोन को जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। पिछले नौ महीने से यह वेंडिंग जोन बंद पड़ा है। इसके चलते महिला लाभार्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने पिंक वेंडिंग जोन से दुकानें शिफ्ट कर रोजगार छीना खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा और उपयुक्त स्थान पर पिंक वेंडिंग जोन को शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के तहत वर्ष 2021 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन ने राज्य का पहला पिंक वेंडिंग जोन स्थापित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.