निज प्रतिनिधि, जून 10 -- बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिरयानी खरीदते समय चिकन पीस मांगने पर दुकानदार भड़क गया और उसने खौलता हुआ तेल ग्राहक पर फेंक दिया। यह घटना बारसोई के शुभम सिंह चौक के पास हुई। गर्म तेल गिरने से ग्राहक मानिक दास (32) का आधा शरीर जल गया। फिलहाल उसका पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना 6 जून की है। पीड़ित के 17 वर्षीय बेटे मानव दास ने पुलिस थाने बारसोई थाने में बिरयानी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम लगभग 6.30 बजे उसके पिता मानिक दास अपनी फर्नीचर की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उससे पहले उन्होंने इंडिया गेट बियरानी की दुकान पर रुककर दो पैकेट बिरयानी पैक करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.