मेरठ, नवम्बर 17 -- ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार को मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। नजदीकी रेस्टोरेंट में बिरयानी गिरने को लेकर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते तनाव का रूप ले लिया। कुछ देर बाद 10 से 12 हमलावर लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे और ट्रांसपोर्ट फर्म के कर्मचारियों पर जमकर टूट पड़े। रविवार को वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वर्षों से ट्रांसपोर्टनगर में संचालित विन जर्नल ट्रांसपोर्ट फर्म के संचालक सत्यम विनायक द्वारा थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया इनकी फर्म में कार्यरत कर्मचारी प्रशांत भोजन लेने पास के रेस्टोरेंट गया था। वहीं खाना खा रहे एक युवक से बिरयानी गिर गई, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया और प्रशांत वापस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.