गिरडीह, मार्च 10 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखण्ड के ग्राम झांझ निवासी शिक्षक नागेश्वर प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली द्वारा एमेटी यूनिवर्सिटी नोएडा में 3 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित 38वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए जितेन्द्र कुमार ने मिमिक्री प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। टीम मैनेजर सह अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूनम निगम सहाय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में संपूर्ण भारत से 148 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। जिसमें जितेन्द्र कुमार ने बॉलीवुड के अभिनेताओं, विभिन्न कार्टून क...