बोकारो, अक्टूबर 7 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको के बिरचूवा में रविवार रात चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर के अंदर किया। फिर अलमीरा का लॉक तोड़कर रखे सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर चलते बने। सोमवार की सुबह इस बात की जानकारी सभी को लगी। तब गृहस्वामी देवंती देवी को फोन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गृहस्वामी अपने बच्चो के साथ घर पहुंची। देखा कि सोने की बाली, सोने की चेन व टाप तथा पायल व बिछिया के अलावा लगभग पंद्रह से बीस हजार रुपये गायब थे। मालूम हो कि महिला के पति बेंगलुरु में काम करते हैं वहीं महिला खुद भी पूजा में मायके गई थी। गृहस्वामी तथा गांव के ग्रामीणों ने पेटरवार पुलिस को सूचित किया। लिखित मिलने के बाद पेटरवार पुलिस पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा चोरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.