गुमला, फरवरी 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खड़िया समिति बिरकेरा के तत्वावधान में सोमवार को पैतो बगीचा में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहीद की स्मृति में जतरा सह मेला का आयोजन किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो सहित अन्य अतिथियों ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जतरा सह मेला में विभिन्न गांवों के कुल 152 खोड़हा दल शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजे दलों ने नृत्य-गीत की प्रस्तुति देकर पूरे समारोह को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक जिग्ग्गा सुसारन होरो ने कहा कि आज हम सभी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220वीं जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल जयंती नहीं, बल्क...