बोकारो, सितम्बर 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। बालीडीह स्थित झारखंड विकास श्रमिक संघ कार्यालय में रविवार को डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के कामगारों की बैठक संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन का विस्तार किया गया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों को पद देकर यूनियन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अवसर पर संग्राम सिंह ने कहा कि मजदूरों के साथ बहुत मनमानी कर लिया गया। अब आगे ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यूनियन मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर सदैव तत्पर रहेगा। इस दौरान दर्शन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में विकास रंजन सिंह, नुरूल होदा, रामु कुजुर, प्रेम सागर सिंह, हेमंत मिश्रा, शाखा सचिव में अविनाश सिंह, सहायक सचिव में अनिल कुमार सिंह, संगठन सचिव में मिथलेश रजक, कोषाध्क्ष में विकास रविदास, सह कोषाध्यक्ष में धमे...