पटना, अगस्त 4 -- बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 38 पदाधिकारियों को कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति दी गई है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अरविंद कुमार और सतीश रंजन सिन्हा को संयुक्त सचिव से अपर सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है। अब्दुल हामिद और मो. तारिक को अपर समाहर्ता स्तर से पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 17 अधिकारियों को उप सचिव से अपर समाहर्ता रैंक में प्रोन्नति दी गई है। वहीं, मूल कोटि के 17 अधिकारियों को उप सचिव रैंक में वेतनमान प्रोन्नति दी गई है। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित पदों को उत्क्रमित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.