पटना, दिसम्बर 26 -- राज्य के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री संजय सिंह टाइगर के आप्त सचिव बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विमल कुमार सिंह होंगे। फिलहाल वे भोजपुर के अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने बिप्रसे के विमल कुमार सिंह की सेवा मंत्रिमंडल समन्वय विभाग को सौंप दी है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से श्रम मंत्री के आप्त सचिव पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...