लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जिले के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर बिपिन कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी एवं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए वे संकल्पित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में लखीसराय जिले की दोनों विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.