रांची, अप्रैल 15 -- खलारी-पिपरवार हिन्दुस्तान टीम। खलारी- कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और गर्जन के साथ पिछले तीन दिनों से संध्या के समय में हो रही बिन मौसम झमाझम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई। खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार और मंगलवार की शाम के समय में हुई बारिश के कारण रबी की फसल को भारी नुक़सान होने का अनुमान है। चना, अरहर, सरसों, गेंहू, जौ की तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से बचाने के लिए किसान खलिहान में रखे तैयार फसल को तिरपाल से ढककर बचाने का प्रयास करते दिखे। इसके अलावा सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है, खेत में लगे भिंडी, बैगन, मटर, टमाटर, नेनुआ, लौकी, सीम समेत अन्य तरह की सब्जी की फसल को काफी नुकसान होने का अनुमान है। खेतों में लगे प्याज के फसल ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.