अमरोहा, मई 31 -- पिछले कई दिनों से आसमान में बादल उमड़ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से सिंचाई का संकट भी गहराने लगा है। शुक्रवार सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आई। आसमान में बादल छाए रहे। उम्मीद रही कि अच्छी बारिश होगी। बादल छाने के साथ मौसम में भी परिवर्तन हुआ। गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम में सूरज की तपिश खासी बढ़ गई। भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के वक्त सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी कामों से ही लोग घरों के बाहर निकले। शाम होने पर गर्मी के सितम से कुछ राहत मिली और बाजारों व सड़कों पर रौनक लौटी। जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हर किसी को अब झमाझम बारिश का इंतजार बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.