बिहारशरीफ, जून 13 -- बिन्द। थाना क्षेत्र के उत्तरथू गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में जख्मी छोटन दास, राधिका व उपेन्द्र दास को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। छोटन को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया। पीड़ित ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.