बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- पूजा पंडाल बिन्द बाजार : शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करतीं दर्शन देंगी मां मुंगेर के कलाकार बना रहे महिषासुर मर्दनी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा बाजार में 127 वर्षों से मां दुर्गा की हो रही पूजा-अर्चना, दर्शन को उमड़ती है भीड़ फोटो बिंद पूजा : बिन्द बाजार में इसी रूप में मां दुर्गा देंगी भक्तों को दर्शन। बिन्द, निज संवाददाता। बुराई पर अच्छाई की जीत का नौ दिवसीय दशहरा पर्व को लोग लोगों में श्रद्धा और उत्साह दिख रहा है। पूजा समितियों द्वारा मां की प्रतिमा और आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। बिन्द बाजार में श्रद्धालु इस बार शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करतीं मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। मुंगेर के मूर्तिकार त्रिपुरारी कुमार की टीम दस भुजाओं वाली मां दुर्गा की छह फीट ऊंची व 15 फीट चौड़ी प्रतिमा बनाने में जुटे हैं। मूर्तिका...