बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल में कार्यरत तीन एएनएम को विदाई दी गयी। गुरुवार को समारोह आयोजित कर चंदा कुमारी, निर्मला कुमारी व लक्ष्मी कुमारी को अन्य कर्मयों ने अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व ट्रॉली भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. उमाकांत प्रसाद ने उनके कार्यों की सराहना की। मौके पर सरमेरा पीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत कुमार, उदय प्रसाद, डॉ. चंदन कुमार, सोनी कुमारी, नीरज कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...