सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान। नगर परिषद के वार्ड आठ बिन्दुसार के बुजुर्ग निवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के खेतों से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तार के कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में सड़क किनारे 11 हजार वोल्ट का तार पहुंचा है। लेकिन, बिजली कंपनी के अधिकारी खेत से तार नहीं हटवा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.