बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- बिन्द: छह हजार में मात्र 1200 किसानों की हुई रजिस्ट्री फोटो: बिंद आग: बिन्द में फार्मर रजिस्ट्री कैंप के दौरान अलाव तापते राजस्व कर्मचारी व अन्य। बिंद, निज संवाददाता। प्रखंड में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर में राजस्व कर्मचारी की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बिन्द बैंक के समीप लगे कैंप में छह हजार पीएम किसान लाभुकों में से अब तक मात्र 1200 किसानों की ही रजिस्ट्री हो सकी है। वहीं, बिन्द पंचायत के 1100 लाभुकों में महज 101 का काम हुआ है। किसान लवकुश, अनिल कुमार, नरेश कुमार, कौशलेंद्र और महेश राम ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी उमेश चन्द्र सुधाकर काम करने के बजाय आग तापने में व्यस्त दिखे। लगान रसीद और आधार में नाम या टाइटल के अंतर (जैसे लवकुश राम की जगह सिर्फ लवकुश) के कारण उन्हें लौटा दिया गया, ज...