धनबाद, दिसम्बर 21 -- बलियापुर। बिनोद मेला में शनिवार को झूमर नृत्यगीत कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। बंगाल व प्रधानखंता की झूमर टीम ने गीत-नृत्य के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। दर्शक मांदर की थाप पर थिरकते रहे। गायकों ने गीतों के माध्यम से बिनोद बाबू को याद किया। अध्यक्ष राहुल कुमार महतो, परिमल महतो, दिग्विजय महतो, महावीर महतो, हीरूचरण महतो, उमाशंकर महतो, गौतम महतो, रंजीत महतो, मंसुर अंसारी, सुनील महतो, पांचु महतो आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.