बोकारो, जून 9 -- दामोदा। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो पार्क दुगदा का सौंदर्यीकरण करने एवं पार्क परिसर में बिनोद बिहारी महतो पुस्तकालय भवन निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों की बैठक दुगदा मिलन केंद्र के प्रांगण में की गई। निर्णय लिया गया कि बिनोद बिहारी महतो पार्क में काफी उग आई झाड़ियों की सफाई कराई जायेगी व परिसर की फेंसिंग कर पौधरोपण किया जाएगा। अध्यक्षता सीटू बरोरा एरिया सचिव धनंजय महतो ने एवं संचालन राजद जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव रौशन महतो, झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, राजद के राज्य परिषद सदस्य बोढन यादव, जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य कुलदीप महतो, पूर्व मुखिया जगन्नाथ महतो, झारखंड क्लब दुगदा के अध्यक्ष बीरु महतो, बिनोद बाबू मार्क्सवादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.