मैनपुरी, नवम्बर 21 -- मैनपुरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यातायात माह के तहत शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है व लापरवाहों का चालान काटा जा रहा है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न तिराहे चौराहे पर नियमों को अनदेखा कर रहे 627 वाहनों के चालान किए व 6 लाख 39 हजार का जुर्माना लगाया। पुलिस ने चालकों को यातायात नियम समझाए और कहा कि सड़क पर चलते समय पालन जरूर करें। शुक्रवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शहर के करहल चौराहा, जेल चौराहा, सिंधिया तिराहा, ईशन नदी तिराहा पर पहुंचे। जहां वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियम समझाए। सड़क सुरक्षा नियमों के मायने बताए कि वह आपकी जिंदगी में क्या महत्व रखते हैं। चालकों ने वादा किया कि वह यातायात नियमों का पालन करेंगे। महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी चला रहीं महिल...