मुरादाबाद, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। तीन पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने आए 23 बाइक सवारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। यात्री और मालकर अधिकारी परिवहन विभाग नरेंद्र सिंह छाबड़ा एवं उनकी टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों और उनके कर्मियों को निर्देश दिया कि बिना हेलमेट आ रहे दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। दो पहिया वाहन पर चालक व पीछे बैठी सवारी को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रवर्तन टीम ने चार ओवरलोडिंग वाहनों को भी सीज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...