बदायूं, जनवरी 21 -- बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप स्वामियों/प्रबंधकों के साथ नो हेलमेट, नो फ्यूल के संबंध में बैठक की गई। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने निर्देशित किया कि पंप पर कर्मचारियों द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। एडीएम ने कहा कि अचानक पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे जायेंगे कि कहीं बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों को पेट्रोल को नहीं दिया जा रहा है, अगर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया है तो कार्रवाई की जायेगी। पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मचारी की सूची नाम, मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करायें। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम ने सभी को यातायात नियमों की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का खुद भी पालन करो और दूसरों को भी प्रेरित करो। यातायात नियमों का ...