रुद्रपुर, दिसम्बर 3 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट पहनकर चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिना हेलमेट के दोपहिया चला रहे 42 चालकों का चालान किया। साथ ही नो पार्किंग में 18 वाहनों के चालान किए गए। 51 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह और गौरव खाती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.