मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिना स्लैब के खुले नाले में अक्सर राहगीर गिर रहे हैं। वार्ड 47 के अंतर्गत मस्जिद चौक से लेप्रोसी मिशन के बीच मेन रोड के किनारे गंभीर स्थिति है। एक पखवारा पहले शाम में मिठनपुरा थाने के पास खुले नाले में बाइक सवार गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से उसकी जान बची। इसके अलावा शास्त्रीनगर, बावन बिगहा, जयप्रकाश पथ, नहर रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों में खुले नालों के कारण खतरनाक स्थिति है। स्थानीय छोटेलाल गुप्ता, रवींद्र साह, पंकज कुमार व अन्य ने बताया कि पैदल आवाजाही में भी खासकर बच्चों को लेकर डर बना रहता है। 10 दिन पहले खादी भंडार चौक इलाके में स्मार्ट टेलर के पास स्कूल से पैदल घर लौट रहा बच्चा खुले नाले में गिरकर चोटिल हो गया था। उसके पहले भी एक बच्चा गिरा था। इसके बावजूद नालों पर स्लैब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.