बाराबंकी, जनवरी 4 -- बाराबंकी। खेतों की सींच के लिए गांव-गांव बनवाए गए खारजों व छोटी नहरों पर जगह-जगह बनवाई गई बिना सेफ्टी वाल की पुलिया जानलेवा साबित हो सकती हैं। जहां पुलिया बनी हैं वहां इसपर फुटपाथ के लिए भी जगह तक नहीं छोड़ी गई है। जिससे पुलिया होने का पता नहीं नहीं चलता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। अनखा अटवा मार्ग पर है पुलिया: मसौली ब्लॉक में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अनखा गांव से अटवा गांव जाने वाले मार्ग पर करीब दो सौ मीटर की दूरी तय करने पर डामर रोड को पार करती हुई पुलिया है। डामरीकृत सड़क की चौड़ाई के बराबर ही पुलिया की भी चौड़ाई है। जिसे फुटपाथ भी वहां नहीं है। झाड़ियों के कारण वहां नहर होने का पता भी नहीं चलता है। जिससे हादसे को डर बना रहता है। स्थानीय निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि आसपास के गा...