मथुरा, जनवरी 24 -- हाइवे स्थित वसुंधरा कॉलोनी में स्मार्ट मीटर बदलने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों पर कॉलोनीवासियों ने मन मर्जी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने मीटर तोड़कर नए स्मार्ट मीटर लगा दिए। विरोध करने पर विद्युत विभाग के जेई अनूप गौड ने कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना पुलिस को देकर कॉलोनीवासियों को बदनाम करने का प्रयास किया। बताया गया कि नगर में पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका कार्य आगरा की कार्यदायी संस्था कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 20 से 25 लोग कॉलोनी में पहुंचे और मीटर बदलने लगे। उस समय अधिकांश घरों में केवल महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं का आरोप है कि कर्मचारियों ने सिर्फ बिल दिखाने को कहा और इसके बाद मीटर तोड़कर नए मीटर लगाने लगे। जैसे ही ल...