पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में बिना सरकारी मापी के नाले का निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की पैतृक, निजी अथवा रैयती भूमि पर सरकारी नाला सहित कोई भी सरकारी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा जिससे लोगों को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि बिना विधिवत मापी की प्रक्रिया के कोई भी कार्य शुरू नहीं किया जाए। एसडीओ ने अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन को निर्देशित किया कि समय निर्धारित कर पहले जमीन की विधिवत पैमाइश कराई जाए और उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने या किसी प्रकार के निर्माण कार्य की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनके निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.