रांची, जनवरी 28 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के इलेक्ट्रिक ट्रेड उप समिति ने बुधवार को चैंबर भवन में बैठक की। इसमें इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि कई कंपनियां पुराने वितरक का बिना सेटलमेंट (समाधान) किए नए वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर्स) बना रहे हैं। इस पर चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया बोले, इससे व्यापारिक अस्थिरता की स्थिति बन रही है। कहा, समस्या समाधान के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन को सभी व्यापारियों को एकजुट किया जाना चाहिए। झारखंड चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग व रोहित पोद्दार बोले, झारखंड में इलेक्ट्रिक ट्रेड (विद्युत व्यापार) से जुड़े उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी संसाधन और सहयोग के लिए प्रयास किया जाएगा। बैठक में अर्बन इलेक्ट्रिफिकेशन योजना के तहत शहर के ...