नई दिल्ली। एएनआई, जनवरी 29 -- दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर पानी में जहर मिलाकर राजधानी में नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसपर कांग्रेस नेता और संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपने बिना किसी सबूत के एक सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। आप कहते हैं कि जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने पानी में जहर आने से रोका है। कैसे रोका होगा वो तो अरविंद केजरीवाल ही जाने, जिस दुनिया में वो रहते हैं।सफेद झूठ बोल रहे केजरीवाल संदीप दीक्षित ने कहा, 'मैंने भी कल चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। इतना गहरा, इतना गंभीर आरोप लगाया है। आपने एक सरकार को कहा है कि वो नरसंहार कर रही है। बिना किसी सबूत के और आप कहते हैं कि जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने जहर आने से रोका। कैसे रोका होगा ये तो अरविंद केजरीवाल ही जानें, जिस दुनिया, जिन बादलों में वे रहते ह...