अल्मोड़ा, दिसम्बर 28 -- ग्राम पंचायत अथरबनी में रविवार को खुली बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बिना सत्यापन फेरी वालों और कबाड़ियों के क्षेत्र में घूमने पर रोक लगाने का निर्णय लिया। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पक्की नालियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। गौशाला, गोबर गैस संयंत्र, मुर्गी बाड़ा और वीबी रामजी योजना के तहत खड़ंजों के निर्माण के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। चाल-खाल निर्माण, पौधारोपण, आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, नई सोलर लाइटें लगाने, नई पेयजल लाइन बिछाने आदि पर भी चर्चा हुई। ग्रामसभा क्षेत्र में खुले छोड़े जा रहे सीवर की समस्या पर कहा कि स्वच्छता समिति का गठन कर खुले में सीवर छोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। संबंधित व्यक्ति को व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.