पिथौरागढ़, दिसम्बर 16 -- पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने बिना सत्यापन व्यक्ति रखने पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को नगर में कुछ मजदूर बिना सत्यापन रहते हुए मिले। पुलिस ने संबंधित ठेकेदार संजीव कुमार के खिलाफ 5 हजार की चालानी कार्रवाई की। वही पुलिस को नया बाजार के एक सैलून में एक कर्मचारी बिना सत्यापन काम करते हुए मिला। पुलिस ने सैलून स्वामी मो० जाहिद का 10 हजार का चालान किया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक भुवन पाण्डे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.