विकासनगर, मई 18 -- चारधाम यात्रा और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सहसपुर थाना पुलिस और त्यूणी थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान दोनों जगह 350 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 39 मकान मालिकों का तीन लाख 90 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा गया। वहीं पुलिस अधिनियम में भी 27 लोगों का चालान किया गया। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सभावाला, सिंहनीवाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 289 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर 29 मकान मालिकों को दो लाख 90 हजार रुपये का कोर्ट का चालान काटा गया, जबकि 23 लोगों का पुलिस ऐक्ट में चालान काटकर 57 सौ रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए। दूसरी ओर सीमांत कस्बे त्यूणी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.