मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के एक संबद्ध कॉलेज ने विज्ञान में संबद्धन के बिना गणित विषय में दाखिला ले लिया है। गणित में दाखिला लेने से कॉलेज के छात्रों की परीक्षा फंस गई है। कॉलेज ने विवि प्रशासन को कहा है कि कला संकाय के तहत उसने गणित ऑनर्स में छात्रों का दाखिला लिया, लेकिन सीबीसीएस के तहत बीए गणित ऑनर्स की पढ़ाई का विकल्प नहीं है, अब सिर्फ विज्ञान के संकाय के छात्र ही गणित ऑनर्स ले सकते हैं। संबद्धन नहीं होने के कारण इन छात्रों की परीक्षा कैसे होगी, इसपर सवाल खड़ा हो रहा है। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी ली जा रही है। बीआरएबीयू में 15 जनवरी से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। इसी बीच एक कॉलेज ने विवि में आवेदन दिया कि उसके छात्रों का नाम अपडेट ...