श्रीनगर, फरवरी 15 -- विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम राणीहाट में जगत विहार खेल मैदान पर आरवीएनएल विद्युत सब स्टेशन बनाने को लेकर खेल प्रेमियों एवं तमाम क्षेत्र की मातृशक्ति ने विरोध एवं आक्रोश व्यक्त किया है। खेल प्रेमियों ने कहा कि ग्राम सभा के अंतर्गत बिना खेल मैदान की वैकल्पिक व्यवस्था के आरवीएनएल को निर्माण कार्य नहीं करने दिया जायेगा। इस संबंध में राणीहाट जगत विहार खेल विकास समिति के अध्यक्ष एवं खेल प्रेमियों ने स्थानीय विधायक को समय-समय पर लिखित पत्र दे चुके हैं। जिसमें देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने भी जगत विहार खेल मैदान को यथावथ रखने की बात कही। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ व पदाधिकारियों ने खेल प्रेमियों की भावना को देखते हुऐ जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित को खेल मैदान यथावथ रखने एवं उस पर बिना वैकल्पिक खेल मैदान के निर्माण न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.