गया, अक्टूबर 18 -- जिले के प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की दुर्गा पूजा बिना वेतन के गुजर गई। आर्थिक तंगी की मार से अब दीपावली भी अंधेरे में गुजरेगी। छठ भी बिना वेतन के गुजर जाने की संभावना से जिले के 1600 शिक्षक चिंतित हैं। रोशनी का त्योहार दीवाली शनिवार को धनतेरस के शुरू हो गया। ऐसी स्थिति के बीच बिना वेतन के जिले के करीब 1600 प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बिना पैसे के कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रधान शिक्षक संतोष कुमार ,मुकेश कुमार,ओम प्रकाश कुमार, कृष्ण प्रकाश और प्रधानाध्यापक ज्ञान रंजन, निरंजन कुमार, दिव्या राणा व अविनाश कुमार ने बताया कि इस बार आर्थिक तंगी के बीच दुर्गापूजा के बाद दीपावली व छठ भी गुजरेगा। एचआरएनएस पोर्टल पर पद अपडेड नहीं होने के कारण बनी है यह स्थिति नवनियुक्त प्रधान शिक्ष...