पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। बिना ले आउट पास कराए प्लांट आवंटन और निर्माण किए जाने की रिपोर्ट पर विनियमित क्षेत्र की टीम ने शिकंजा कसा। प्लाटिंग कर यहां चौहद्दी कर किए गए निर्माण को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की निगरानी में गिराया गया। एक अन्य प्लाटिंग वाले स्थल पर जैसे ही जेसीबी गरजी तो मामला लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ से आए फोन के बाद एक जगह पर किए जा रहे नेस्तानाबूद कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत पिछले काफी दिनों 16 ऐसे लोगो को नोटिस दिए गए हैं जो बिना ले आउट पास कराए अनाधिकृतक कॉलोनी विकसित करने को प्लाटिंग कर रहे थे। कुछ लोगों ने जवाब दिए है तो वहीं कुछ लोगों ने जवाब देना तक गंवारा नहीं समझा। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट तोमर ने जेई कृष्णानंद कानूनगो तेज बहादुर वर्मा और लेखपाल विकास वर्मा समेत कोतवाली पु...