हाथरस, जून 15 -- एआरटीओ अब यातायात को सुधारने के लिए मुख्य मार्गौ पर करेंगे चेकिंग शहर में करीब 12 सौ ई रिक्शों का हो रहा संचालन, नम्बर प्लेट भी होना अनिवार्य कबाड़ा ई रिक्शों को मार्ग से हटाने की बनाई जा रही कार्य योजना हाथरस। बिना लाइसेंस के सड़क पर ई रिक्शा चलाया तो बंद किया जाएगा। यातायात सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एआरटीओ द्वारा ई रिक्शों की चेकिंग की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि ई रिक्शा पर नम्बर प्लेट है या नहीं। जो पुराने ई रिक्शे हैं। उन्हें मार्ग हटाने की कार्य योजना तैयार की गई है। ताकि मार्गो पर आवागमन सामान्य हो सके। हाथरस शहर में करीब बारह सौ ई रिक्शों का संचालन हो रहा है। पूर्व में ई रिक्शों के संचालन के लिए एआरटीओ व पालिका की मदद से रूट भी तय किए गए थे। जिस पर आज तक अमल नहीं हुआ है।इस कारण ई रिक्शों का संचालन मनमर्ज...