औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के दवा दुकान से एविल इंजेक्शन और टैबलेट की बिक्री करने को लेकर औषधि नियंत्रण विभाग के द्वारा छापेमारी की गई। दाउदनगर थाना के द्वारा सूचना दी गई थी कि दाउदनगर में एविल इंजेक्शन, टैबलेट की बिक्री की जा रही है जिसका इस्तेमाल नशेड़ी कर रहे हैं। इसके आलोक में सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य के द्वारा दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें निरीक्षक संजय कुमार और निरीक्षक हरेराम सिंह शामिल थे। दाउदनगर-गया रोड में संचालित मेडिकल हॉल में बुधवार की रात छापेमारी की गई। रात्रि में दवाओं की अधिकता तथा रोशनी कम होने की वजह से दुकान को पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया गया। गुरुवार को फिर से जांच शुरू की गई। सील बंद दुकान को खोलने के बाद दुकान के संचालक से वैध लाइसेंस की मांग की गई। उनक...