गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह। शहर में टोटो चलाने वालों को आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के लगभग सभी चौक चौराहों पर टोटो चालक जाम लगाते हुए देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आए दिन टोटो, ऑटो व बाइक आपस में टकरा कर या दूसरे वाहनों से टकरा कर दुर्घटनाओं का सबब भी बनते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, फिलहाल शहर में 10 हजार से ज्यादा टोटो चल रहे हैं और गिरिडीह शहर की सड़कों के हिसाब से यह बहुत ज्यादा भी है। दरअसल, डेढ़ से दो लाख रूपए की लागत में आने वाले टोटो से लोगों को दिन भर में एक हजार रूपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है। क्योंकि इसमें पेट्रोल नहीं भरवाना पड़ता है इसलिए इसे लेकर निकल जाना ही कमाई की गारंटी हो जाती है। आजकल शहर में सैंकड़ों नाबालिग टोटो लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। इनके पास लाइसेंस भी नहीं होता। ये किशोर तेज साउंड में गाने बजाकर पू...