नोएडा, मई 28 -- नोएडा। जिले में बुधवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें बिना रोड टैक्स जमा किए दौड़ते 14 वाहन पकड़े गए हैं। प्रवर्तन टीम के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया था। अधिकारियों के अनुसार जब्त वाहन टैक्स और जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़े जाएंगे। ऐसा न करने पर वाहनों को नीलामी में शामिल कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.