देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया। खनन विभाग में बिना रायल्टी जमा किये करीब पौने दो सौ ईट भट्ठे चल रहे हैं। विभाग में 206 ईट भट्ठों ने ही रायल्टी जमा किया है। रायल्टी नहीं जमा करने वाले भट्ठों को खनन विभाग द्वारा नोटिस व आरसी जारी किया जायेगा। शिकायत के बाद रायल्टी जमा नहीं करने का खुलासा हुआ है। जनपद में 375 ईट भट्ठे चलते हैं। ईट बनाने को उनके द्वारा मिट्टी खनन किया जाता है। मिट्टी खनन करने को भट्ठों को खनन विभाग में हर साल रायल्टी जमा करना होता है। भट्ठें की क्षमता अनुसार विभाग द्वारा रायल्टी की धनराशि जमा करायी जाती है। लेकिन करीब पौने दो सौ ईट भट्ठें बिना रायल्टी जमा किये ही भट्ठे का संचालन कर रहे हैं। इनमें कुछ तो कई साल से रायल्टी जमा नहीं किये हैं। शहर के अमेठी रोड निवासी निर्मल कुमार त्रिपाठी ने आईजीआरएस पर उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.