संभल, मार्च 25 -- असमोली। बिना रॉयल्टी और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम संभल के नेतृत्व में खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने असमोली क्षेत्र के बिलाल, पाठ, ओवरी, मंसूरपुर सहित कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान भट्ठा स्वामियों को नोटिस जारी कर एक दिन का समय दिया गया और चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में भट्ठों को बंद नहीं किया गया, तो प्रशासन जेसीबी मशीन से भट्ठे ध्वस्त कर देगा और पानी डालकर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। एसडीएम डा. बंदना मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 54 अवैध ईंट भट्ठे संचालित हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जानी है। यह सभी भट्ठे बिना आवश्यक अनुमति और प्रदूषण मानकों का पालन किए संचालित हो रहे हैं। ऐसे भट्ठों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.